WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव व प्रतिकुलपति डॉ एके सिन्हा को नए साल की शुभकामना भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. देवेन्द्र सिंह देव ने दी। उन्होंने कुलपति व प्रतिकुलपति एवं केबी वीमेन्स कॉलेज के प्रिंसिपल रेखा रानी से मिलकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कुलपति से आग्रह किया कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर कर विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नाम शिखर तक पहुंचाएं। इस दौरान झारखंड प्रदेश के भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, रमेश हेम्ब्रोम, विशाल बाल्मीकि सहित अन्य शामिल थे।

