Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 02:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुपुर्द ए खाक किए गए बादम जामा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ अजीम उल्लाह, शोक में डूबा क्षेत्र
झारखंड

सुपुर्द ए खाक किए गए बादम जामा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ अजीम उल्लाह, शोक में डूबा क्षेत्र

January 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े आबादी वाले बादम पंचायत के मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के इस्लामिक विद्वान 85 वर्षीय हाजी कारी अजीम उल्लाह की निधन मंगलवर को हो गया। प्रखंड के मुस्लिम धर्मावलंबियों में इनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर फैल गई। इनकी मृत्यु की खबर सुनते ही हाफिज अजीमुल्लाह को जानने वाले झारखंड बिहार से लोग इनकी जनाजे में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में बादम गांव पहुँच गए। हाफिज अजीम उल्लाह के जनाजे की नमाज मुफ्ती मोहम्मद दिलशाद के द्वारा जोहर की नमाज के बाद बुधवार को बादम जामा मस्जिद के बाहर पढ़ी गई इनके जनाजे में हजारों की संख्या में क्षेत्र के और बाहर से आए लोग शामिल हुए। फिर उनको हरली हाई स्कूल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। हाफिज अजीम उल्लाह अपने जीवन काल के 55 साल गरीब असहाय बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देने में और इमामत मे लगा दी इनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची स्थित कडरू मदरसे में हुई थी शिक्षा पूरी करने के बाद लगभग 2 वर्षों तक उसी कडरू मदरसे में शिक्षक के रूप में कार्य किए उसके बाद लगभग 10 वर्षों तक रामगढ़ जिला के चितरपुर के जामा मस्जिद में इमामत किए। फिर उनको लगा अपने पैतृक गांव बादम में इस्लामिक शिक्षा को आगे बढ़ाना है जिसके बाद बादम के जामा मस्जिद में लगातार 45 वर्षों तक इमामत के साथ-साथ क्षेत्र के गरीब और असहाय बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देते रहें। हाफिज अजीम उल्लाह के विद्यार्थी रहे प्रखंड के मुस्लिम धर्मावलंबियों के एकमात्र मुफ्ती मोहम्मद दिलशाद ने कहा कि इनका निधन क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों को बहुत बड़ी हानि हुई है जिसकी भरपाई पूरी नहीं की जा सकती क्योंकि हाफिज अजीमुल्ला इस्लाम और कुरान के बहुत बड़े ज्ञानी थे। इनके विद्यार्थी रहे आज पूरे झारखंड में सैकड़ों हाफिज ए कुरान हैं। हाफिज अजीम उल्लाह के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड के ईलाकाई सदर हाजी तबस्सुम, बादम सदर मुकीत उल्लाह, मुखिया दीपक दास, चोबदार बलिया सदर मोहम्मद नईम, पसंस प्रतिनिधि राजा खान, वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल्लाह साबरी, जमाल सगीर, शाहिद अख्तर, आरिफ अजीज के अलावा सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री के उपर हमला लोकतंत्र के ऊपर हमला : रुचि कुजुर
Next Article तांत्रिक के नाम पर महिला के साथ शारीरिक शोषण

Related Posts

Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
Headlines

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026
Headlines

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026

तमिलनाडु में सत्ता की नई कहानी! विजय की TVK बहुमत के करीब

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : भाजपा का पलड़ा भारी, टीएमसी दबाव में

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.