WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। गढ़वा जिले में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक रोजगार सेवक शैलेश कुमार को 11 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामला जिले के डंडाई प्रखंड अंतर्गत करके पंचायत का है। यहां के रोजगार सेवक शैलेश कुमार को शुक्रवार दोपहर पलामू से आई एसीबी की टीम ने 11 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद एसीबी की टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रोजगार सेवक को अपने साथ मेदिनीनगर ले गई है।

