Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 06:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रेन पर चढ़कर ले रहा था सेल्फी, हाई वोल्टेज तार में सटते ही हुआ राख
झारखंड

ट्रेन पर चढ़कर ले रहा था सेल्फी, हाई वोल्टेज तार में सटते ही हुआ राख

January 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। बरकाकाना- मुरी रेलखंड पर मायल स्टेशन पर एक नौवीं कक्षा का छात्र मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। लेकिन 25000 वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही वह जिंदा जलकर राख हो गया। यह दर्दनाक हादसा रविवार की शाम मायल स्टेशन पर हुई। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान अजय कुमार महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल छात्र की आधजली लाश को कपड़े से ढंक दिया। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दी। स्टेशन पर मची अफरा-तफरी को शांत करने के लिए रजरप्पा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मृतक की पहचान चितरपुर सोनार मोहल्ला निवासी संतोष वर्मा के पुत्र सत्यम वर्मा (17 ) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मायल रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। सत्यम बर्मा अपने दोस्तों के साथ स्टेशन पर घूमने के लिए गया था। सत्यम रजरप्पा प्रोजेक्ट के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के नौवीं कक्षा का छात्र था। रेलवे ट्रैक पर तेल टैंकर की मालगाड़ी लगी हुई थी। सत्यम और उसके सभी दोस्तों ने मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने का मन बनाया। सभी ने बारी बारी से टैंकर के ऊपर चढ़ने का निर्णय लिया। सबसे पहला नंबर सत्यम का ही था। सत्यम जैसे ही सेल्फी लेने के लिए ट्रेन के ऊपर चढ़ा, 25000 वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते उसका पूरा शरीर जिंदा जलने लगा। कुछ ही पलों के बाद उसका अधजला शरीर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। आरपीएस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीडब्ल्यूसी की छापेमारी, सेक्स रैकेट से दो नाबालिग बच्चियों को बचाया
Next Article खनन विस्थापित ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष पद को लेकर समिति दो गुटों में विभाजित

Related Posts

Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
Headlines

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
Headlines

सुबह की ड्यूटी से शुरू हुआ दिन, फिर आयी मनहूस खबर… जानें

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026

सुबह की ड्यूटी से शुरू हुआ दिन, फिर आयी मनहूस खबर… जानें

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.