Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 06:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो व 15 लाख का इनामी मुकेश गंझू ने किया सरेंडर
झारखंड

टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो व 15 लाख का इनामी मुकेश गंझू ने किया सरेंडर

January 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बहुत चर्चित इंद्रदेव पत्रकार हत्याकांड का भी था यह मुख्य आरोपी
चतरा। झारखंड पुलिस का नक्सलियों के विरुद्ध पुलिसिया सख्ती का एक सप्ताह के भीतर चतरा में बड़ा असर दिखने लगा है। दरअसल प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी यानी टीएसपीसी नक्सलियों को एक बड़ा झटका लगने की बात सामने आई है। बताते हैं कि झारखंड सरकार द्वारा पिछले दिनों घोषित पन्द्रह लाख के इनामी नक्सली मुनेश्वर उर्फ मुकेश गंझू ने हथियार के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। दूसरी ओर एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर एएसपी अभियान निगम प्रसाद और एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम उसके साथ कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले को ले आज या कल विधिवत रूप से इस दुर्दांत नक्सली का आत्मसमर्पण कराया जा सकता है। बहरहाल आधिकारिक पुष्टि की बात सामने नहीं आई है। कई बड़े मामलों में वांछित यह नक्सली टीएसपीसी संगठन का सेकेंड सुप्रीमो बताया जाता है। इधर एसपी ने चार दिन पूर्व ही संगठन के चार आधार स्तंभों की तस्वीर जारी कर ईनाम राशि की घोषणा की थी। दर्जनों नक्सल मामलों में वांछित नक्सली का झारखंड, बिहार, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों की पुलिस के अलावे टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को भी इसकी तलाश थी। गौरतलब है कि अन्य मामलों के अलावा चर्चित इंद्रदेव पत्रकार हत्याकांड का भी यह मुख्य आरोपी बताया जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझाड़-फूंक कराने आए, फिर मार दी ओझा को गोली
Next Article लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जॉन्स की जयंती मनाई गई

Related Posts

Headlines

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026
Headlines

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026
Headlines

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026

जहां रोज होती है भूख से जंग, वहां उम्मीद की थाली लेकर पहुंचे लुत्फुल हक

May 30, 2026

6 उचक्कों के धराते ही एक साथ सॉल्व हो गये कई केस

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.