Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 05:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 7 महीने तक कोमा रहने के बाद होश आते ही हुआ गिरफ्तार
दुनिया

7 महीने तक कोमा रहने के बाद होश आते ही हुआ गिरफ्तार

January 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

ऑस्ट्रेलिया में 21 साल का एक शख्स 7 महीनों के बाद कोमा से बाहर आया लेकिन जैसे ही उसे होश आया, उसके सामने पुलिस उसे अरेस्ट करने के लिए मौजूद थी. दरअसल इस व्यक्ति पर अपनी गर्लफ्रेंड को मारने का आरोप लगा है. वो खुद भी उसी रात चौथे फ्लोर से नीचे गिर गया था. पिछले सात महीनों से ये व्यक्ति कोमा में था और अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था.
दक्षिण सिडनी में रहने वाला ये व्यक्ति सिडनी में मौजूद पिछले साल जून में अपने अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर की बालकनी से नीचे गिर गया था. इस शख्स के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और ये सात महीनों से कोमा में था. जब पुलिस अगले दिन इस व्यक्ति के अपार्टमेंट पहुंची तो 19 साल की महिला इस अपार्टमेंट में मृत मिली थी. पुलिस का आरोप है कि इस महिला को पीट-पीटकर मारा गया है.
हालांकि ये साफ नहीं था कि उसने जानबूझ कर नीचे छलांग लगाई थी या फिर वो गलती से नीचे गिर गया था. इस मामले में डिटेक्टिव इंस्पेक्टर रॉबर्ट एलिसन का कहना है कि चश्मदीदों का कहना है कि वो चौथे फ्लोर के कॉमन एरिया से नीचे गिरा था. इसका मतलब है कि या तो ये व्यक्ति कोई एडवेंचर करने की कोशिश में था या फिर ये सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था.
एलिसन ने कहा कि ये शख्स बहुत ही ज्यादा सौभाग्यशाली है कि वो जिंदा बच गया है क्योंकि इतनी ऊंचाई से ज्यादातर लोग नहीं बच पाते. रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत लड़की के घरवाले काफी तकलीफ में हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में कोरोना गाइडलाइन्स के चलते इस लड़की का परिवार अपनी बेटी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाएं.
बता दें कि दोनों चीन के रहने वाले हैं और पिछले दो सालों से साथ हैं. दोनों स्टू़डेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पढ़ने आए थे. इस शख्स की जमानत को कैंसिल कर दिया गया है और इसे वीडियो लिंक के सहारे कोर्ट में पेश होना होगा. वही एलिसन ने कहा कि वे लड़की के घरवालों को हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसैनिटाइजर से बच्चे हो सकते हैं अंधा, वैज्ञानिकों ने किया सावधान
Next Article 12 साल की लड़की से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, फिर हत्या

Related Posts

Headlines

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
Headlines

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026
Headlines

दिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…

May 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026

दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

May 24, 2026

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026

दिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.