Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 10:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेटे ने मां की हत्या की ,घर के आंगन में ही चिता जलायी और आग पर मुर्गा सेंककर खाया
झारखंड

बेटे ने मां की हत्या की ,घर के आंगन में ही चिता जलायी और आग पर मुर्गा सेंककर खाया

January 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

चाईबासा। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में एक बेटे के द्वारा अपनी मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्या के बाद घर के आंगन में भी उसने मां की चिता जलाई और उसी पर मुर्गा सेंककर खाया। घटना के संबंध में मनोहरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे घटना की चश्मदीद गवाह आरोपी युवक के छोटे भाई की पत्नी है। उसने ही अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों को घटना की पूरी सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव के अवशेष को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव आधे से अधिक जल चुका है और गला से नीचे और जांघ के ऊपर तक का ही कुछ हिस्सा बचा है।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले  प्रधान सोय (35) को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रधान सोय पर करीब 4 वर्ष पहले अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर देने का आरोप लगा था।

ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मां की हत्या कर दिये जाने के बावजूद कलयुगी पुत्र भागा नहीं, खुद घर के आंगन में ही अपनी मां की चिता जलायी। इतना ही नहीं, उसने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए मां की चिता की आग में ही मुर्गा सेंककर खाया। इस जघन्‍य वारदात के बाद वह  बेटा घर में ही मौजूद रहा। शनिवार की सुबह उसने अपनी मां की अधजली लाश को एक बार फिर घर के चूल्‍हे के पास फेंक दिया। इसके बाद उसकी बहन सोमवारी सोय ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और प्रधान सोय के हाथ-पांव बांध देने के बाद पुलिस को सूचना दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य : केके सोन
Next Article फ्लैट पर कब्जा करने के लिए मां के शव को 10 साल तक फ्रिज में रखा

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.