Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 02:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संदिग्ध परिस्थिति में प्रधानाध्यापक की जल कर मौत
झारखंड

संदिग्ध परिस्थिति में प्रधानाध्यापक की जल कर मौत

February 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय पोचोयबेड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक नकुल पांडेय(55) की स्कूल के कार्यालय कक्ष में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में जल कर मौत हो गई। साथ ही कार्यालय में रखे कागजात वगैरह भी जल कर राख हो गए हैं। मृतक प्रधानध्यापक जिला मुख्यालय के कालीतल्ला मुहल्ले के निवासी थे। ग्रामीण स्कूल से धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रधानाध्यापक की जल कर मौत हो चुकी है। साथ ही कार्यालय कक्ष में रखे कागजात धू धू कर जल रहे हैं।उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अमड़ापाड़ा थाना के अलावा बीडीओ निशा कुमारी सिंह को दी।सूचना मिलते ही बीडीओ,सीओ शफी आलम, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर मौके पर पहुंचे।
उधर सूचना मिलते ही अग्नि शमन दस्ता ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया। जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गानंद झा ने बताया कि उक्त विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के अलावा एक सहायक शिक्षक फ्रांसिस मरांडी पदस्थापित हैं।घटना के पूर्व प्रधानाध्यापक ने सहायक शिक्षक को एमडीएम वितरण हेतु विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बुलाने भेजा था।इधर यह घटना घट गई। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में बिजली की व्यवस्था है।साथ ही घटना के वक्त कार्यालय कक्ष में गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था।न तो कहीं शाॅर्टसर्किट हुआ है और न सिलिंडर ही फटा है।फिर भी हमने हरेक एंगल से छानबीन शुरू कर दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रयासरत- डॉ एम तौसीफ
Next Article 23 साल बाद पंखा चुराने के जुर्म में मिली सजा

Related Posts

Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.