Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, एक बनी पति तो दूसरी पत्नी
Headlines

दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, एक बनी पति तो दूसरी पत्नी

February 8, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

झारखंड के धनबाद में एक मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में मंदिर में जाकर शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की ठानी. हालांकि लेस्बियन कपल में एक की उम्र 14 साल है तो दूसरी 13 साल की है. इसकी वजह से पुलिस ने इन दोनों को फिलहाल बालिग होने तक अपने-अपने परिवार के पास रहने को भेज दिया है.

दोनों लड़कियां धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. इनमें एक 14 वर्षीय लड़की अपने को प्रेमी बता रही है. वो लड़कों जैसे हेयर स्टाइल और कपड़े पहनती है और बिना किसी झिझक के बेधड़क किसी भी सवाल का जवाब देती है जबकि 13 साल की दूसरी लड़कियों की तरह काफी सौम्य और सरल नजर आती है. वो हर सवाल का जवाब भी काफी रुक कर और अपने प्रेमी से उसका जवाब सुनकर ही देती है.
इस कपल में पति बनी लड़की ने बताया कि वो दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करती हैं. वो दोनों एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रहने की बात कहती हैं. लड़की ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने घर से भागकर एक मंदिर में जाकर एक दूसरे से शादी रचा ली, और पास में ही एक झोपड़ी में रहने लगीं. इस बीच दोनों ने अपने एक फ्रेंड से भी मदद लेनी चाही, लेकिन ऐसा मामला देख उसने उनकी मदद करने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों अपने घर वापस आ गईं.
इसी बीच, 13 वर्षीय लड़की की मां ने अपनी बेटी की मांग में सिंदूर और गले मे मंगलसूत्र देखा. तब मामले का खुलासा हुआ. तत्काल दोनों परिवार के लोग इनको लेकर सरायढेला थाना पहुंचे. जहां से पुलिस ने इन्हें धनबाद महिला थाने के हवाले कर दिया.
पत्रकारों से बातचीत में अपने को पति बताने वाली लड़की ने कहा, ‘अभी हम दोनों नाबालिग हैं. जब हम बालिग हो जाएंगे तो अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएंगे और अपने साथ ही रखेंगे. मैं उसे इतना प्यार दूंगा कि फिर दोबारा कभी पुलिस थाना का मुंह नहीं देखना पड़ेगा. इस बीच यदि उसके साथ उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो मैं उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाऊंगा. इसी शर्त के साथ हम अपने-अपने परिवार के पास बालिग होने तक के लिए लौट रहे हैं.’
वहीं पत्नी बनी लड़की ने कहा, ‘मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. वो मेरा पति है और मैं उसकी पत्नी. लेकिन अभी हम नाबालिग हैं. इसलिए फिलहाल हम अपने परिवार के पास जा रहे हैं. बालिग होने पर मेरा साथी मुझे अपने साथ ले जाएगा.’
इस लेस्बियन कपल के परिजन इनकी इस हरकत से हतप्रभ हैं और काफी गुस्से में भी. वो अपनी बेटी को अपने पास ले जाना चाहती हैं. वो कहते हैं कि कभी एक लड़की दूसरी लड़की से शादी कर सकती है क्या? वो इनके इस रिश्ते को किसी भी कीमत पर अपनाने को तैयार नही हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबम निरोधक दस्ते के कर्मियों का होगा बीमा 
Next Article हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.