Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 07:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री मिथिलेश की मांग पर सीएम ने 180 किमी पथ के नवीकरण व सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव पर दी स्वीकृति
रांची

मंत्री मिथिलेश की मांग पर सीएम ने 180 किमी पथ के नवीकरण व सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव पर दी स्वीकृति

February 13, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राज्य के पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विधायक निर्वाचित होने के तत्काल बाद से ही गढ़वा जिला सहित पूरे पलामू प्रमंडल की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। उनके प्रयास से गढ़वा जिले में विद्युत आपूर्ति की समस्या लगभग दूर की जा चुकी है। गढ़वा में शंखा से खजुरी तक बाईपास निर्माण की स्वीकृति मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा कराई जा चुकी है, जिसका टेण्डर अवॉर्ड हो चुका है तथा भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। पलामू प्रमंडल में पानी की कमी दूर करने के लिए कनहर-सोन उद्वह पाईप लाईन जलापूर्ति एवं सिचाई योजना की स्वीकृति एक हजार करोड रूपयों से अधिक की प्राक्कलित राशि पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर के विशेष प्रयास से राज्य सरकार द्वारा सप्ताह भर पहले ही दी जा चुकी है।
मंत्री मिथिलेश ठाकुर विगत एक वर्ष से एनएच-75 के अंश कुड़ू (जिला-लोहरदगा) से लेकर चन्दवा- लातेहार- डाल्टनगंज -गढ़वा- मेराल- नगरउँटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक (लगभग 180 किलोमीटर) के भाग को फोरलेन बनवाने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे हैं। एनएच-75 के इस भाग को फोरलेन बनाने के लिए कई बार केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री एवं झारखण्ड के मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर चुके हैं। एनएच-75 के अंश कुड़ू से लेकर चन्दवा- लातेहार- डाल्टनगंज- गढ़वा- मेराल- नगरउंटारी होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा तक को फोरलेन बनाने की माँग को स्थानीय जनता द्वारा भी मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समक्ष रखा जाता रहा है। मिथिलेश ठाकुर स्वंय पलामू प्रमंडल की जीवनरेखा समान इस पथ को फोरलेन बनाने की आवष्यकता महसूस करते रहे हैं और इसके लिए प्रत्यत्नशील हैं।
केन्द्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रक्रिया में बिलम्ब की संभावना को देखते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक में एनएच-75 के अंश कुड़ू से लेकर चन्दवा- लातेहार- डाल्टनगंज-गढ़वा- मेराल- नगरउँटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक के पथ को परिचालन योग्य (डवजवतंइसम) बनाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया की एनएच- 75 का कुड़ू से लेकर गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक का भाग अत्यन्त जीर्ण-शीर्ण हो चुका है, जिस पर आवागमन करना काफी कष्ट एवं कठिनाई भरा है। आए दिन इस राजमार्ग पर दुर्घटनाएँ होती रहती है। इस क्षेत्र की आम जनता काफी कठिनाई से आवागमन कर पाती है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। तत्काल सड़क का निर्माण नहीं किये जाने पर सड़क का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा बताए गए तथ्यों के आलोक में तत्काल संज्ञान लेते हुए एनएच- 75 के भाग कुड़ू (जिला-लोहरदगा) से लेकर चन्दवा- लातेहार- डाल्टनगंज-गढ़वा- मेराल -नगरउंटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक के भाग की सड़क का नवीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य राज्य सरकार द्वारा अपनी निधि से कराए जाने की सहमति दे दी है। शीघ्र ही उक्त कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उक्त सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए सहमति देने के लिए पूरे पलामू प्रमंडल की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजगदानंद सिंह पर भड़के तेजप्रताप, कहा- ऐसे लोगों के कारण ही लालू बीमार हैं
Next Article फायरिंग मामले में बिहार के छपरा से दो शूटर गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.