Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उतराखंड में मिला लोहरदगा के एक मजदूर का शव, आठ का अब भी सुराग नहीं
झारखंड

उतराखंड में मिला लोहरदगा के एक मजदूर का शव, आठ का अब भी सुराग नहीं

February 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लोहरदगा। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हुई तबाही से एनपीटीसी पॉवर प्रोजेक्ट में काम कर रहे किस्को प्रखण्ड के बेठहठ पंचायत के महुरांग टोली, डॉड़ी टोली एवं चोरटांगी के नो लोगों के लापता होने के 12 दिन बीत जाने के बाद एक शव की पहचान होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार शव की पहचान बेठहठ निवासी विक्की भगत के रूप में हुई है। 12 दिन बीत जाने के बाद गुरुवार को एक मजदूर की पहचान हुई है। वहीं अन्य मजदूरों की भी पहचान जल्द होने की बात कही जा रही है।
परिवार के कुछ सदस्यों को मजदूरों की पहचान के लिए श्रम अधीक्षक की अगुवाई में उत्तराखंड ले जाया गया है, जहां परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शवों की पहचान कराई जा रही है, जिसमें विक्की भगत का शव मिला है। जबकि अन्य लोगों की पहचान के लिए परिवार के सदस्यों को रखा गया है। शव की पहचान के लिए उत्तराखंड प्रसाशन द्वारा परिवार के सदस्यों का डीएनए सैंपल भी लिया गया है, जिससे भी शवों की पहचान की जा रही है।
उत्तराखंड के चमोली में जल प्रलय के बारह दिन बाद बेटहट महुरांग टोली के एक मजदूर विक्की भगत का शव मिला। तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग से मजदूर का शव निकाला गया, जबकि अन्य आठ मजदूर अभी भी लापता हैं। विकी भगत नामक मजदूर का शव सुरंग से निकाले जाने के बाद मामले की जानकारी एवं मृत अवस्था में तस्वीर मिलने के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। एक शव मिलने के बाद ही अन्य लापता आठ मजदूर के परिजन का भी बुरा हाल हो गया है। सभी के परिजन अपनों के सकुशल मिलने की आस में थे। एक शव मिलने के बाद सभी उम्मीद टूट सा गया है।
बताया जा रहा है कि चमोली के डॉक्टरी रिपोर्ट के अनुसार विक्की भगत मजदूर का सुरंग में कई दिनों तक जीवित था। पांच दिन पूर्व ही मौत हुई है। गौरतलब हो कि विक्की भगत ने 21 जनवरी 2021 को सभी मजदूरों को एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट में काम करने ले गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्कूल की प्रिंसिपल और युवाओं के प्रयास से बच गयी दो नाबालिगों की जिंदगी
Next Article खेसारी लाल यादव का बड़ा आरोप, कहा- मेरा भी सुशांत जैसा हाल करना चाहते हैं इंडस्ट्री के कुछ लोग

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.