Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मैट्रिक की परीक्षा देने आई छात्रा ने प्रेमी के साथ रचा ली शादी
बिहार

मैट्रिक की परीक्षा देने आई छात्रा ने प्रेमी के साथ रचा ली शादी

February 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार के कटिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है. मैट्रिक की परीक्षा देने आई एक छात्रा ने वहीं अपने प्रेमी से शादी रचा ली. दोनों ही युवक-युवती मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए सेंटर पर पहुंचे थे. दरअसल 4 साल पहले एक अनजान नंबर से आए कॉल के बाद युवक और युवती के बीच बातचीत शुरू हो गई और दोनों प्यार में पड़ गए.

जब बिहार में मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई तो गौरी नाम की युवती अपने परिजनों के साथ परीक्षा देने सेंटर पर पहुंची. वहीं उसकी मुलाकात फोन पर बात करने वाले अपने प्रेमी से हो गई जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. युवक युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए और वहां खूब हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा.

auto

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी प्रेमी नीतीश को थाना ले जाने लगी तो प्रेमिका गौरी ने रोना शुरू कर दिया और वो पुलिस की गाड़ी से उतरने को तैयार नहीं हुई. पुलिसवाले और परिजनों ने जब उसे डांटा तो शादी नहीं होने पर गौरी जान देने की धमकी देने लगी. इसके बाद पुलिस दोनों को मनिहारी थाना ले आई. वहां भी खूब ड्रामा हुआ. चूंकि युवक और युवती दोनों बालिग थे इसलिए पुलिस ने वहीं पास के मंदिर में दोनों की शादी करा दी और उन्हें छोड़ दिया. इसके बाद नीतीश और गौरी बेहद खुश हो गए क्योंकि अब वो पति-पत्नी बन चुके थे. हालांकि उन्हें परीक्षा छूट जाने का गम भी था लेकिन उन्होंने कहा कि अब वो अगले साल परीक्षा देंगे.

वहीं मंदिर में शादी कराए जाने के बाद युवक नीतीश ने पुलिस को धन्यवाद दिया लेकिन परिवार द्वारा नहीं अपनाए जाने पर दुख जाहिर किया. नीतीश ने बताया कि ना तो लड़की के घरवाले और ना ही उसके घर वाले उन्हें अपनाने को तैयार हैं जिसके बाद दोनों सड़क पर आ गए हैं. गौरी और नीतीश दोनों ही इस शादी को लेकर अपने घरवालों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्या फिर लगेगा लॉकडाउन? इस राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस
Next Article 241 यात्रियों से भरे विमान के इंजन हुई फेल

Related Posts

Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.