WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पिंक बॉल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 112 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए ये मैच अहम है.

