WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच ये डे-नाइट टेस्ट मैच है. मैच का आज दूसरा दिन है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड पहली पारी में 112 रन पर सिमट गई. वहीं, भारत ने पहली पारी में 145 रन बनाए. स्पिनरों के लिए मददगार अहमदाबाद की पिच पर अक्षर पटेल और आर अश्विन का जादू चला. दोनों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को 81 रनों पर समेट दिया. भारत को जीत के लिए मात्र 47 रन चाहिए.

