Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 03:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 86 साल की हुईं सुरों की मल्लिका आशा भोंसले
अन्य खबरें

86 साल की हुईं सुरों की मल्लिका आशा भोंसले

September 8, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

अपनी अवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वालीं सुरों की रानी आशा भोंसले 8 सितंबर को अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 हजार से ज्यादा गीतों को आवाज दे चुकीं आशा भोंसले मशहूर क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। वह नौ साल की थीं, जब उनके पिता का देहांत हो गया था। आशा ताई सुरों की कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा ताई ने बड़ी बहन की जिम्मेदारियों को कम करने के लिए 10 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। मशहूर गायिका आशा का जन्म आज ही के दिन 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। आशा भोंसले को शायद कभी इस बात का इल्म भी नहीं था कि उनकी आवाज को एक दिन सारी दुनिया सलाम करेगी। आशा भोंसले ने अपना पहला गाना 1943 में 10 साल की उम्र में मराठी फिल्म ‘माझा बाला’ में ‘चला चला नव बाला…’ गा कर गायन की दुनिया में अपना कदम रखा था। आशा ने बॉलीवुड में साल 1948 में हंसराज बहल की फिल्म चुनरिया का ‘सावन आया’ गाया था। साल 1997 में उस्ताद अली अकबर खान के साथ एक विशेष एल्बम के लिए ‘ग्रेमी अवार्ड’ के लिए नामांकित की गईं। आशा ने 12 हजार से ज्यादा फिल्मी और गैर फिल्मी गीत गाए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं।
खनकती आवाज की मल्लिका आशा भोंसले ने बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर को नई ऊंचाई दी। उन्होंने गाये गीत बेहद मशहूर हुए हैं। आशा भोंसले हमेशा से बिंदास और बागी तेवरों वाली रही हैं। यही वजह रही कि घरवालों की मर्जी के बिना उन्होंने 16 साल की उम्र में गणपतराव भोंसले के साथ शादी की, लेकिन सब कुछ सही नहीं चला और कुछ समय बाद वे घर वापस लौट आईं। उस समय तक उनके तीन बच्चे थे। उन्होंने पंचम दा के नाम से मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से 1980 में शादी की। दोनों का ही यह दूसरा विवाह था। दोनों की जुगलबंदी ने ढेर सारे हिट गाने दिए हैं। आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर अवार्ड में सात बेस्ट फीमेल प्लेबैक पुरस्‍कारों से नवाजा गया है। उन्‍हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोंसले को 2008 में तत्‍कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगले अध्यक्ष के चयन को लेकर दिल्ली के नेताओं से मिली सोनिया
Next Article ट्रम्प का ऐलान, अफगानिस्तान और तालिबान से फिलहाल नहीं होगी बात

Related Posts

अन्य खबरें

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026
अन्य खबरें

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026
अन्य खबरें

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.