Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 01:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट
Headlines

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार के मूड में आ गए हैं। गर्दनीबाग धरना स्थल पर पिछले 51 दिनों से डटे उम्मीदवार सोमवार को उग्र प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए। करीब 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी जब धरना स्थल से निकलकर मुख्य सड़क की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए गर्दनीबाग का मुख्य गेट बंद कर दिया। सड़क पर उतरने से रोके जाने के बाद अभ्यर्थियों ने गेट के पास ही जमीन पर बैठकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कोई थाली पीट रहा था तो कोई डफली और खाली टीन बजाकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जता रहा था।

खाली बची 1200 सीटों को पुरुष उम्मीदवारों से भरने की मांग

अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी नाराजगी भर्ती में खाली रह गई सीटों को लेकर है। उम्मीदवारों का कहना है कि पुलिस ड्राइवर भर्ती में महिलाओं के लिए करीब 1600 पद तय किए गए थे। इनमें से केवल 250 महिला उम्मीदवार ही परीक्षा और शारीरिक दक्षता पास कर पाईं। इसके चलते 1200 से अधिक पद खाली रह गए हैं। अभ्यर्थियों का सीधा तर्क है कि इन खाली पदों को उसी श्रेणी के योग्य पुरुष उम्मीदवारों से भरा जाना चाहिए। उनका कहना है कि अगर नियम इसकी अनुमति देते हैं तो सरकार को इस पर फैसला लेना चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में शामिल योग्य लड़कों का साल बर्बाद न हो और सीटें भी खाली न रहें।

खून से अंगूठा लगाने से लेकर छठ पूजा तक, अनोखे विरोध के तरीके

गर्दनीबाग में बैठे इन युवाओं का प्रदर्शन सिर्फ नारों तक सीमित नहीं रहा है। धरने के दौरान अपनी बात पहुंचाने के लिए इन्होंने कई अलग तरीके अपनाए हैं। कुछ दिन पहले अभ्यर्थियों ने अपने अंगूठे से खून निकालकर मांग पत्र पर दस्तखत किए थे। उनका कहना था कि अगर सरकार ने अब भी सुध नहीं ली तो वे और कड़ा कदम उठाएंगे। इससे पहले छठ पर्व के दौरान कई अभ्यर्थी पीली धोती पहनकर, हाथ में सूप और कलश लेकर धरने पर बैठ गए थे और सूर्य उपासना के जरिए अपनी पीड़ा बयां की थी। अब थाली और चम्मच बजाकर ये युवा सरकार को नींद से जगाने की बात कह रहे हैं।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन

धरना दे रहे अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि वे पिछले पौने दो महीने से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। गेट बंद होने के बाद उम्मीदवारों ने वहीं बैठकर चेतावनी दी कि अगर सरकार ने महिला कोटे की बची सीटों को भरने पर जल्द फैसला नहीं लिया, तो यह आंदोलन सिर्फ गर्दनीबाग तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में वे पूरे पटना में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इसे भी पढ़ें : लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

Related Posts

झारखंड

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026
Headlines

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
Headlines

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.