Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 04:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला
Headlines

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरसही मोहल्ले से ससुराल वालों की बेरहमी और प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता बबली कुमारी ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और आवाज बाहर न जा सके, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसकर लाठी-डंडों से मारा। पिटाई से वह बेदम होकर बेहोश हो गई। होश में आने के बाद उसने मायके वालों को आपबीती सुनाई और फिर सदर थाने पहुंचकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

20 लाख रुपये की खातिर पार की दरिंदगी की हदें

मूल रूप से गया जिले की रहने वाली बबली कुमारी की शादी 19 नवंबर 2024 को गोबरसही निवासी प्रभात कुमार के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल के लोग मायके से 20 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इतनी बड़ी रकम लाने में असमर्थता जताई, तो उसे रोज ताने दिए जाने लगे और मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। बीते दिनों रात में विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसके दोनों हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग न जुटें, इसलिए उसके मुंह में जबरन कपड़ा ठूंस दिया गया और तब तक पीटा गया जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई।

पहली शादी की बात छिपाकर धोखे से रचाया ब्याह

पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। बबली के अनुसार, प्रभात कुमार पहले से शादीशुदा था, लेकिन यह बात उससे और उसके मायके वालों से पूरी तरह छिपाई गई थी। शादी से पहले लड़के वालों ने खुद को कुंवारा बताया और अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय कराया। पीड़िता का कहना है कि होश में आने के बाद जब उसने इसका विरोध किया तो दोबारा उसके साथ हाथापाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह उसने फोन ढूंढकर अपने मायके वालों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मायके से पहुंचे परिजन उसे सीधे थाने लेकर गए।

पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाने में दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने पति प्रभात कुमार और ससुराल के अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर सदर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आरोपों की पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट
Next Article गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

Related Posts

Headlines

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
Headlines

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026
झारखंड

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.