WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अभिनेता श्री शरमन जोशी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री जोशी ने बताया कि झारखण्ड में निर्मित फ़िल्म फौजी कालिंग का निर्माण कार्य 2019 में पूर्ण हो चुका था। कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन की वजह से फ़िल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी थी। अब आगामी 12 मार्च को फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में फ़िल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस दिशा में बेहतर करने की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर फ़िल्म की अभिनेत्री विदिशा बाग, स्थानीय अभिनेत्री ऋतु श्री, निदेशक आर्यन सक्सेना, प्रोड्यूसर ओवेज शेख, को-प्रोड्यूसर विष्णु शंकर उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।

