WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग| बड़कागांव थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक के निकट से शातिर युवकों ने प्रदीप रजक को चकमा देकर उसके मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम सिकरी निवासी प्रदीप रजक ने थाना में आवेदन देकर एक लाख रुपये अज्ञात चोरों द्वारा ले उड़ने का आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा गया है कि बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बड़कागांव से एक लाख रुपये की निकासी कर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था। परिजन को गमछा देने बैंक में गया। उसके बाद जब वह अपने वाहन के पास आया तो डिक्की खुला देख दंग रह गया। काफी खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चला।

