WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
धनबाद/कतरास। पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए फांसी लगाने का नाटक करने का वीडियो बनाकर अपने पति को भेजने का निर्णय लेना एक महिला को महंगा पड़ा।
वीडियो बनाने का नाटक करने के दौरान सच मे महिला की जान चली गई। यह वाकया बाघमारा पुलिस अनुमंडल के रामकनाली ओपी के फ़िल्टर प्लांट के समीप का है। जहाँ शुक्रवार के दिन एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 08 वर्षीय लड़की को फांसी का वीडियो बनाकर उसके पापा को भेजने की बात कही।
परंतु इस खेल में महिला की मृत्यु हो गई। महिला की लड़की के अनुसार उसकी मम्मी का उसके पापा के साथ झगड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक तफ्तीश की।

