Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 07:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस ऐक्ट्रेस को बाबा रामदेव के आश्रम में विधायक से हुआ था प्यार, बाद में बनीं अमरावती से सांसद
देश

इस ऐक्ट्रेस को बाबा रामदेव के आश्रम में विधायक से हुआ था प्यार, बाद में बनीं अमरावती से सांसद

March 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई: मनसुख हिरेन की हत्या और सचिन वझे केस को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है. इस बीच अमरावती लोक सभा सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने इस मुद्दे को संसद में उठाया और कहा कि जिस पुलिस अधिकारी को 16 साल तक निलंबित रखा गया, उसे महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार आते ही बहाल क्यों कर दिया गया? मामले को संसद में उठाने के बाद नवनीत राणा ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें जेल में डालने और देख लेने की धमकी दी. हालांकि अरविंद सावंत ने आरोपों को झूठा करार दिया है.

नवनीत कौर राणा का जन्म 3 जनवरी 1986 को मुंबई में हुआ था. नवनीत के पिता आर्मी में अफसर थे और मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. नवनीत ने 10वीं पास करने के बाद मॉडलिंग करना शुरू कर दिया और इस दौरान उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया. मॉडलिंग में सफल होने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया और कन्नड़ फिल्म ‘दर्शन’ से करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने तेलुगु, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया.

auto

नवनीत कौर का योग और बाबा रामदेव से काफी जुड़ाव है. नवनीत की अपने पति रवि राणा  से पहली मुलाकात बाबा रामदेव के आश्रम में ही हुई थी, जब दोनों एक योग कैंप में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. बाबा रामदेश के आश्रम में मुलाकात के बाद नवनीत कौर और रवि राणा को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 2 फरवरी 2011 को नवनीत और रवि राणा ने एक सामूहिक विवाह समारोह में शादी की. इस विवाह समारोह में कुल 3162 जोड़ों की शादी हुई थी. उस समय रवि राणा विधायक थे और इस कारण दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. शादी समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, बाबा रामदेव, सुब्रत रॉय और विवेक ओबेरॉय शामिल हुए थे.

रवि राणा से शादी के बाद नवनीत ने साल 2014 से लोक सभा चुनाव में एनसीपी के टिकट पर अमरावती सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गईं. इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने उनके कास्ट सर्टिफिकेट पर सवाल उठाया था, जिसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद 2019 के लोक सभा चुनाव में वह अमरावती सीट से निर्दलीय सांसद चुनी गईं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबस-ऑटो में टक्कर, 13 की मौत
Next Article माओवादियों ने 24, 25 मार्च को किया बंद का ऐलान

Related Posts

Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.