Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची के जेवर व्यवसायी से आधा किलो सोना के जेवरात की लूट
रांची

रांची के जेवर व्यवसायी से आधा किलो सोना के जेवरात की लूट

March 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र से अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह एक जेवर व्यवसायी से आधा किलो सोना के जेवरात लूट कर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यवसायी कोलकाता से सोना लेकर कर लौट रहे थे। व्यवसायी का नाम जितेंद्र कुमार वर्मा बताया जा रहा है। लूटे गए सोने के जेवरात की कीमत करीब 20 लाख बतायी जा रही है। जेवर व्यवसायी हमेशा की तरह कोलकाता से जेवर लेकर रांची पहुंचे थे। स्कूटी से हरमू विद्यापति नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस बीच तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हरमू बायपास रोड के हरमू बिजली आफिस के सामने बीच सड़क पर हथियार के बल पर सोना लूट लिया। व्यवसायी के सिर पर अपराधियों ने पिस्टल अड़ा कर घटना को अंजाम दिया ।

घटना की सूचना मिलते ही अविलंब अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अपराधियों के भागने वाली रूट की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी की रेकी रांची रेलवे स्टेशन से ही की गई थी। इस रेकी में पुलिस आशंका जता रही है कि किसी परिचित का हाथ है।
जेवर व्यवसायी हमेशा कोलकाता से सोना लेकर रांची आते थे। इस बीच उनका पीछा करते हुए हरमू रोड में घटना को अंजाम दिया गया। अपराधी बाइक में सवार होकर आए थे और लूट कर फरार हो गये। पल्सर बाइक पर आए तीन हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इनमें दो अपराधी बाइक से नीचे उतरे थे जबकि एक अपराधी बाइक को स्टार्ट कर रखा था। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआर्थिक तंगी दूर करना हो तो मनी प्लांट के पौधे के साथ आज जरूर करें ये उपाय
Next Article सड़क दुर्घटना में हवलदार सहित दो की मौत

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.