अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मांडर| मांडर थाना क्षेत्र में एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया है| मिली जानकारी के अनुसार जब लड़की सुबह के 5:30 बजे शौच के लिए अपने घर से बाहर जा रही थी तब चाचा विनोद लोहरा ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया|
पुलिस के द्वारा पूछताछ पर पता चला की विनोद ने उसके मुंह में कपड़ा डालकर उसको चिल्लाने में असमर्थ कर दिया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए| कैसे-तैसे करके लड़की चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर उसकी मां घर से बाहर निकली और विनोद को पीटने का प्रयास करने लगी। मां-बेटी द्वारा शोर मचाये जाने पर विनोद वहां से फरार हो गया।
वही लड़की ने एक और बात बताई की लगभग 3 माह पूर्व भी विनोद ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था पर घर की बात सोच कर वह चुप रह गयी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और विनोद की तलाश भी कर रही है|

