Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चुनौतियों में भी आनंदित रहना भारतीय संस्कृति की विशेषता: दत्तात्रेय होसबोले
Headlines

चुनौतियों में भी आनंदित रहना भारतीय संस्कृति की विशेषता: दत्तात्रेय होसबोले

March 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के नवनिर्वाचित सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने शनिवार को यहां कहा कि चुनौती के समय भी धैर्य न खोना और संतुलन बनाए रखना ही भारतीय संस्कृति की विशेषता है। उन्होंने कोरोना संकट काल में लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील भी की है।

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले शनिवार की देर शाम राजधानी लखनऊ के श्रृंगार नगर स्थित पार्क में आरएसएस द्वारा आयोजित होलिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के कालखंड में कोरोना महामारी को लेकर जो संकट का माहौल रहा उसे भी होली के अवसर पर हमें याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जिस तरह से चिकित्सकों, नर्सों, सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया, आज उन्हें नमन करना चाहिए और उनके प्रति कृतज्ञता अर्पित करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे सेना के जवानों, किसानों और वैज्ञानिकों को भी याद करते हुए ‘‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’’ नारे के साथ सभी के प्रति कृतज्ञता अर्पित की।

सरकार्यवाह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सेवा सहकार और समन्वय की अद्भुत मिसाल कायम की। स्वयं सेवकों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर काम किया। उन्होंने कहा कि सारी मानवता कोरोना संकट की चुनौती के साथ जूझता रहा।

सरकार्यवाह होसबोले ने इस अवसर पर यह भी कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। हमें इसे पूर्ण रुप से समाप्त करने के लिए नियमों का पालन अभी भी करना है। उन्होंने होली की शुभकामना देते हुए लोगों से अपील भी की कि कोरोना जैसी चुनौती का सामना करते लोग आपस में उल्लास और आनंद को बिखेरें।

पूर्व में प्रसिद्ध संगीतकार श्रीकांत शुक्ल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। होली के गीत गाए गए। फूलों की होली खेली गई और कलाकारों ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार, महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रांत प्रचारक कौशल, सह प्रांत प्रचारक मनोज, प्रशांत भाटिया समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह के तिसरी में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार की मौत
Next Article रांची के कांके में हाथी ने मचाया उत्पात, एक युवक को किया घायल|

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.