Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 12:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री ने किसानों-दुकानदारों को दी पेंशन की सौगात, हर महीने मिलेंगे 3 हजार
देश

प्रधानमंत्री ने किसानों-दुकानदारों को दी पेंशन की सौगात, हर महीने मिलेंगे 3 हजार

September 12, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से किसानों और छोटे कारोबारियों को पेंशन की सौगात दी है। गुरुवार को मोदी ने देश के अन्‍नदाता के लिए किसान मानधन योजना और छोटे कारोबारियों के लिए राष्‍ट्रीय पेंशन योजना की शुरुआत की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कुछ किसानों को पेंशन का कार्ड भी सौंपा। इनमें देश के कई राज्यों के किसान शामिल हैं।

पीएम मोदी ने रांची के धुर्वा मैदान में आइपैड दबाकर देशभर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना और व्‍यापारियों के लिए राष्‍ट्रीय पेंशन योजना की लांचिंग की। इसमें केंद्र सरकार तीन हजार रुपये का अंशदान देगी।

auto

प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना :
प्रधानमंत्री ने देशभर के किसानों के लिए यह योजना शुरू की है, जिसमें 18 से 40 वर्ष के उम्र के किसानों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने पर हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। किसान मान धन योजना के लिए झारखंड में एक लाख से अधिक किसानों ने अपना निबंधन कराया है।
किसान मन धन योजना में देशभर के किसानों को पेंशन दी जाएगी। योजना में छोटी जोत वाला और सीमांत किसान जुड़ सकता है, जिसके पास 2 हेक्टेयर तक खेती योग्‍य जमीन है। योजना को सफल बनाने के लिए कम से कम 20 साल और अधिकतम 42 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, जो उनकी उम्र पर निर्भर है। किसानों को 60 साल होने के बाद उन्हें 3 हजार रुपये मंथली पेंशन मिलने लगेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार इसमें करीब 8.36 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

खुदरा दुकानदारों के लिए राष्‍ट्रीय पेंशन योजना :
खुदरा और छोटा व्यापारी, ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदारों और स्वरोजगार के उपाय करने वालों के लिए यह पेंशन योजना शुरू की जा रही है। 18 से 40 साल के खुदरा व्यापारियों एवं दुकानदारों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसमें भी निबंधन कराया जा रहा है। उन्हें उम्र के आधार पर मंथली अंशदान करना होगा, जो मामूली होगा।

करोबारियों की इस पेंशन योजना में सरकार भी बराबर का योगदान करेगी। प्रधानमंत्री लघु व्यापारिक मानधन योजना का लाभ उन सभी कारोबारियों को मिलेगा, जिनका सालाना जीएसटी का टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से कम है। इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसी) पर जाकर पंजियन करवाना होगा।

योजनाओं को लांच करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार कामगारों, व्यापारियों और किसानों के लिए जो काम कर रही है, वह देश को यह भी बताता है कि यह सरकार उनका सम्मान कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीओके को भारत का हिस्सा बनाने के लिए सरकार के निर्देश का इंतजारः सेना प्रमुख
Next Article विक्रम लैंडर से संपर्क साधने को नासा ने भेजा ‘हेलो’ मैसेज

Related Posts

देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.