WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
महाराष्ट्र| जहां महाराष्ट्र में एक तरफ कोरोना को लेकर टेंशन है, तो वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान से राजनीतिक घमासान शुरू होने की शंका जताई जा रही है| बता दे की बीते शनिवार को केंद्रीय मंत्री अठावले ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जब तक देवेंद्र फडणवीस चाहेंगे, तब तक उद्धव ठाकरे की सरकार चलेगी|
बता दें केंद्रीय मंत्री और दलित नेता रामदास अठावले अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं| वहीं एक बार फिर इस तरह का बयान देकर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया| वही सरकार के तरफ से अभी इसपर कोई भी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है|

