WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बेतिया| बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया अनुमंडल में गुरुवार की देर रात धमाके से पूरा शहर कांप गया| दरअसल, बेतिया से सटे बैरिया थाना क्षेत्र के संतघाट स्थित गैस गोदाम में भीषण आग लग गई थी|
मिली जानकारी अनुसार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे गैस गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसके बाद गोदाम में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी| ऐसे में उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी| घटना की सूचना पाकर कुल 7 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घण्टों मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया| वहीं, इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे| बता दे की गोदाम शहर से दूर होने के वजह से किसी को भी जान माल का खतरा नहीं हुआ|

