WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा| गोरहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है| बता दे की बिते रात्रि जमुनिया घाटी के समीप जीटी रोड के किनारे पुलिस को एक शव पड़ा हुआ मिला था। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब थी। उक्त व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोरहर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि मृतक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति था जिसे किसी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया ततपश्चात अंतिम संस्कार करा दिया गया।

