Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक करोड़ लूट कांड मामले में पांच गिरफ्तार, 73.59 लाख बरामद
Headlines

एक करोड़ लूट कांड मामले में पांच गिरफ्तार, 73.59 लाख बरामद

April 17, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड से हुए एक करोड़ रुपया लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लूटकांड के मास्टर माइंड अनमोल सिंघानिया सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनमोल सिंघानिया, मनोज भगत, नजमी हसन, वसीम अहमद और जसीम अहमद शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 73.59 लाख रूपया, लूट कांड में प्रयोग किए गए आई 20 कार, बुलेट , मोबाइल फोन और घटना को अंजाम देने में पहने गए कपड़े को भी बरामद किया गया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।

एसएसपी ने शनिवार को जगन्नाथपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लूट की घटना की साजिश कारोबारी शुभम अग्रवाल के दोस्त अनमोल सिंघानिया ने ही रची थी। लूट कांड का मास्टर माइंड अनमोल सिंघानिया चुटिया मेन रोड में रहता है। उसने ही अपने दोस्त से पैसे लूटने की योजना बनाई थी। वह हमेशा शुभम के साथ रहता था। घटना से पहले भी वह शुभम के साथ ही था। उसे पता था कि शुभम ने बड़ी रकम अपने दुकानदारों से कलेक्शन किया है। शुभम का पंडरा में महुआ व इमली की गद्दी है। जब अनमोल ने इतनी बड़ी रकम देखी और उसे पता चला कि वह 12 अप्रैल की सुबह अपने घर उड़ीसा जाने वाला है, तो उसकी नियत बदल गई और अपने अन्य साथियों के साथ उसने लूट की योजना बना डाली। लूट के लिए कार व हथियार का इंतजाम किया गया, फिर कार में फर्जी नंबर प्लेट लगा अहले सुबह चार लोगों को कार से ओबरिया रोड भेजा गया। अनमोल ने अपने साथियों को पूरा प्लान समझा दिया था। कहां से घटना को अंजाम देना है यह भी रात में ही लाकर समझा दिया था।
क्या है मामला

auto

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की सुबह करीब पांच 10 बजे आई टेन कार से आये पांच अपराधियों ने तब लूटपाट कर ली थी, जब कारोबारी और उनके साथ मौजूद कर्मी पैसा लेकर ओडिशा जाने की तैयारी कर रहे थे। लूट के बाद अपराधी कार से खूंटी की ओर भाग निकले थे। अपराधियों ने इस वारदात को हटिया टीओपी से करीब 50 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया था। इस मामले का खुलासा के लिए एसएसपी द्वारा गठित एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। मामले में पुलिस ने खूंटी सहित अन्य इलाकों में छापेमारी की थी।
एसआईटी टीम में ये अधिकारी थे शामिल

सआईटी टीम में एएसपी हटिया विनीत कुमार, डीएसपी नीरज कुमार, थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह अरविंद कुमार सिंह मुकेश कुमार रजक रवि किस्कू अनुराग कुमार संजय कुमार सुमित कुमार सिंह विवेक कुमार सहित एसएसपी की क्यूआरटी टीम शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभव्य कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आरम्भ
Next Article प्रशासन ने दैनिक बाजार एवं मुख्य चौक चौराहे का कोरोना को लेकर किया निरीक्षण।

Related Posts

Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.