Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आर्थिक लॉकडाउन की जगह सोशल लॉकडाउन के माध्यम से भीड़ को रेगुलेरेट किया जाए : रामेश्वर
रांची

आर्थिक लॉकडाउन की जगह सोशल लॉकडाउन के माध्यम से भीड़ को रेगुलेरेट किया जाए : रामेश्वर

April 17, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति रामेश्वर उरांव ने कहा है कि आर्थिक लॉकडाउन की जगह सोशल लॉकडाउन के माध्यम से किस तरह से अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। उरांव शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा हालात में कई संगठनों की लॉकडाउन की आशंका को लेकर चिंता की जा रही है, लेकिन पार्टी का मानना है कि आर्थिक लॉकडाउन की जगह सोशल लॉकडाउन के माध्यम से भीड़ को रेगुलेरेट किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी चैती छठ महापर्व हो रहा है, लोग छठ पर्व मनाये, लेकिन भीड़ किस तरह से नियंत्रित रहे। इस पर काम करने की जरुरत है। भीड़ या हुजूम लगाने की बाध्यता जरुरी है। उन्होंने बताया कि चैंबर के प्रतिनिधियों से भी उनकी बात हुई थी। उनसे यह जानने की कोशिश की गयी कि कैसे कोरोना चेन को तोड़ने के लिए पाबंदियां भी बढ़े और उनका कारोबार भी चलता रहा। इस संबंध में यह सुझाव आया है कि तीन दिन कपड़ा की दुकानें खुली, तीन तीन हार्डवेयर दुकानें खुली, इस तरह से अलग-अलग दिनों में अलग-अलग व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे। इससे उनका कारोबार भी चलता रहेगा और कोरोना चेन को भी तोड़ने में मदद मिलेगी।
उरांव ने कहा कि आज कोरोना जांच हो रही है, लेकिन रिपोर्ट मिलने में विलंब होने से लोगों में भय और दहशत का माहौल बन जाता है। लोग चिंतित हो जाते है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी या पॉजिटिव। उन्होंने कहा कि रांची में कोरोना मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रामगढ़ और लोहरदगा जैसे आसपास के जिलों में भी कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा सकती है।
इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह है कि वे केंद्र सरकार और अपने नेताओं से आग्रह करें कि टीकाकरण के लिए 45 वर्ष की उम्र की बाध्यता को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा मुख्य रूप से शहरों में है और अधिक से अधिक लोगों को टीका लगे, इसके लिए उम्र सीमा को कम करना चाहिए। क्योंकि डॉक्टरों का भी कहना है कि टीकाकरण के बाद संक्रमण उतना ज्यादा खतरनाक नहीं रहता।
उन्होंने कहा कि अब लोगों ने गांव-शहरों में मास्क लगाना शुरू कर दिया है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग बड़े शहरों से से लौट रहे है। उनके लिए पिछली बार की तरह से क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके अलावा गरीबों को रोजगार कैसे मिले, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाये जाने की जरूरत है। इसके अलावा डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है,ऐसे में एमबीबीएस फाइनल ईयर और नर्सिंग छात्राओं की भी सेवा लेने पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने बनाकर आवाजाही रोक कर चेन तोड़ा जा सकता है। साथ ही सरकार हर जरूरतमंद परिवारों तक पिछली बार की तरह घर-घर अनाज उपलब्ध कराये जाने की जरूरत है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखूँटी जिले में कहाँ-कहाँ बना माइक्रो कंटेन्मेंट जोन, जानिए स्थान और दिशा- निर्देश
Next Article झरिया धनबाद के पारा शिक्षीका की कोरोना से मौत।

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.