WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चौपारण| चौपारण प्रखण्ड के झारखण्ड बिहार की सीमा पर स्थित अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र भगहर के ग्राम अम्बातरी में खुशी भुईयां एवं राम खेलावन भुईयां के घर में भीषण आग लगने से दोनों के घर जलकर राख हो गए। वहीं इस आग में दो पशुओं की जलकर मौत हो गई।
इस घटना पर राम बचन ने बताया कि आधा किलोमीटर दूर बांस की झाड़ी में आग लगी थी और तेज हवा चलने के कारण बगल के अरहर के खेतों में भी आग लग गई, और देखते ही देखते आग घरों तक पहुँच गई। वही, आग का चपेट से एक गाय एवं एक बछड़ा जिंदा जल गए|

