Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 11:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दोस्त से मिलने गई नाबालिग के साथ अन्य दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Headlines

दोस्त से मिलने गई नाबालिग के साथ अन्य दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

April 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सरायकेला। दोस्त के बुलावे पर सुनसान स्थान पर मिलने गई नाबालिग के साथ दोस्त के ही तीन साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की बताई गई है। यह वारदात सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत वन विभाग के डीपो मे घटित हुई I दुष्कर्मियों के जाने के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई I इसके बाद रात में ही वह अपनी मां के साथ कांड्रा थाना पहुंची और चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही टीम गठित कर छापेमारी करना प्रारम्भ कर दिया।  महज 24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान और स्थानीय थाने में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, कांड्रा निवासी 16 वर्षीय किशोरी को उसके दोस्त महमूद अंसारी ने व्हाट्सएप कॉल कर रात के साढ़े 9 बजे मिलने के लिए वन विभाग के डिपो में बुलाया था।

दोस्त के बुलावे पर पीड़िता वहां चली गई। अभी दोनों बैठ कर बातें ही कर रहे थे कि इसी बीच महमूद अंसारी के तीन अन्य दोस्त अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ भोला, विजय मुखी और एक अन्य नाबालिग युवक वहां आ धमके। उसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान पीड़िता का दोस्त महमूद अंसारी वहीं बैठे सारा नजारा देखता रहा। उसने किसी तरह का कोई प्रतिरोध नहीं किया। दुष्कर्म करने के बाद रात्रि करीब साढ़े दस बजे सभी युवक वहां से चलते बने। घटना से आहत पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेन कुमार ने तत्काल कारवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया और कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ही चारों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पीड़िता ने थाना में चारों आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और गिरफ्तार युवकों ने भी मामले में संलिप्तता की बात स्वीकार किया। पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया तथा आरोपियों पर पोक्सो एक्ट, लैंगिक अपराधों से बालिकाओं के संरक्षण अधिनियम 2012 तथा भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में सरायकेला भेज दिया है। चारों अभियुक्तों में से एक नाबालिग है और उसकी उम्र 17 वर्ष बताई जाती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडीएसपी रविकांतभूषण के निधन पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जताया गहरा शोक
Next Article वरिष्ठ पत्रकार सादवाल कुमार का निधन, पत्रकारों ने जताया शोक

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.