Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आउटसोर्सिंग कम्पनी के साइड इंचार्ज पर चली गोली, बम धमाका से दहला इलाका
झारखंड

आउटसोर्सिंग कम्पनी के साइड इंचार्ज पर चली गोली, बम धमाका से दहला इलाका

April 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धनबाद। बेलगाम अपराधियों ने शनिवार के अहले सुबह धनबाद में एक बड़े वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो नकाबपोश अपराधियों ने एक आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं जाते-जाते उन अपराधियों ने बम के धमाके से पूरे इलाके को दहला दिया। गनीमत रही कि इस खूनी वारदात में किसी की जान नहीं गई। पर पूरे क्षेत्र में दहशत जरूर फैल गया।
पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, बम का अवशेष और एक चिट्ठी बरामद किया है। बताया जाता है कि झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर साइड स्थित बीसीसीएल के आवास में रह रहे डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के साइड इंचार्ज मधु सिंह के घर के दरवाजे को शनिवार की
सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी ने नौक किया। जैसे ही मधु सिंह ने दरवाजा खोला उनके सामने खड़े दो नकाबपोश अज्ञात लोगों ने उन्हें एक चिट्ठी थमाते हुए कहा, ‘यह चिट्ठी अमन सिंह ने दिया है।’ जिसपर मधु सिंह सवाल कर बैठे। कौन अमन सिंह? बस क्या था, उन अपराधियों ने रिवाल्वर निकाल कर मधु पर गोलियां दाग दी। गनीमत रही कि गोली चलते ही मधु सिंह नीचे झुक गए और गोली उनके ऊपर से निकल गई। इसके बाद मधु सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए घर का दरवाजा बंद करना चाहा लेकिन अपराधियों ने फिर एक गोली दाग दी। जो उनके कंधे को छूते हुए पार हो गई, जिससे मधु सिंह घायल हो गए। अपराधियों ने इस दौरान करीब तीन से चार राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद अपराधी बाइक पर सवार हो गए और जाते-जाते उनके घर पर बम विस्फोट कर पूरे मोहल्ले में दहशत फैला गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी एसडीपीओ अजीत कुमार सिन्हा सुदामडीह थाना और भौरा ओपी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और बम का अवशेष बरामद किया है। पुलिस ने अपराधियों द्वारा छोड़े गए लेवी (रंगदारी) की चिट्ठी भी बरामद कर लिया है लेकिन इस बात की पुष्टि पुलिस ने नहीं कि है। फिलहाल पुलिस मामले के तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं घायल डेको प्रबंधक मधु सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमशेदपुर से संक्रमित कैदी फरार
Next Article गिरिडीह से 50 हजार के इनामी नक्सली को एनआईए ने किया गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.