Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री ने कोविड सर्किट का किया ऑनलाइन उद्घाटन, यहां कोरोना संक्रमितों को अब मिल सकेंगी ये सुवि‍धाएं
झारखंड

मुख्यमंत्री ने कोविड सर्किट का किया ऑनलाइन उद्घाटन, यहां कोरोना संक्रमितों को अब मिल सकेंगी ये सुवि‍धाएं

April 24, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर से कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड सर्किट का ऑनलाइन उदघाटन किया।

मौके पर मुख्यमंत्री ने हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन युक्त बेड की सबसे अधिक आवश्यकता महसूस की जा रही है। सरकार के द्वारा राज्य में पिछले 20 दिनों में ऑक्सीजन बेड की संख्या 2500 से बढ़ाकर 10 हजार की गई। ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने का कार्य राज्य के सभी जिलों में निरंतर किया जा रहा है। वर्तमान में कई जिले जैसे रांची, धनबाद, जमशेदपुर इत्यादि में ऑक्सीजन बेड कम पड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर समीपवर्ती जिलों में ऑक्सीजन बेड खाली हैं ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा आज दो कोविड सर्किट का शुभारंभ किया गया है।

एक जिले में ऑक्सीजन बेड कम पड़ने पर मरीजों को सीमावर्ती जिलों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराया जाएगा| मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में दो कोविड सर्किट पहला रांची तथा दूसरा पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए शुभारम्भ हुआ है। रांची सर्किट जिसमें रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़ एवं लातेहार जिला आते हैं, वहीं पूर्वी सिंहभूम सर्किट जिसमें जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा जिला आते हैं इन दोनों सर्किट में किसी एक जिले में ऑक्सीजन बेड कम पड़ने पर मरीजों को समीपवर्ती जिलों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची सर्किट में करीब 2000 बेड में 450 ऑक्सीजन बेड रिक्त हैं एवं जमशेदपुर सर्किट में 1200 बेड में करीब 500 ऑक्सीजन बेड रिक्त हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची, जमशेदपुर सहित अन्य बड़े शहरों में संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जिससे इन शहरों के कोविड डेडीकेटेड अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे अस्पतालों में मरीजों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए इन शहरों के निकटवर्ती जिलों में खाली पड़े ऑक्सीजन युक्त पेड़ों पर मरीजों को भर्ती करने का काम किया जा सकेगा। कोविड सर्किट का शुभारम्भ होने से बड़े शहरों के अस्पतालों से मरीजों की भीड़ घटेगी और उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा मरीजों का बेहतर उपचार भी हो सकेगा।

ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करें
हेमन्त सोरेन ने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई समस्या उत्पन्न न हो इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीज अथवा परिवार जो यह सुविधा लेना चाहते हैं वे 104 के कंट्रोल रूम सेंटर में कॉल कर अथवा रांची 0651-2411144 एवं जमशेदपुर 0657-2440111, 8987510050 में भी कॉल करके अपने निकटवर्ती जिला अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है। इन टोल फ्री नंबर आधारित सेवाओं का उपयोग आप अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार बेहतर हो सकेगा|

राज्य में ऑक्सीजन युक्त बेड एवं ऑक्सीजन की कोई कमी नही
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन युक्त बेड एवं ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार बढ़ते कोविड-19 मरीजों के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं पर समर्पित भाव से काम कर रही है। यही कारण है कि आज एक नए व्यवस्था के तहत कोविड सर्किट की शुरुआत की जा रही है। बड़े शहरों के निकटवर्ती जिलों में स्थापित अस्पतालों के आधारभूत संरचनाओं को क्रियाशील किया जा रहा है। सभी जिलों के अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेड एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील घबराएं नही, धैर्य बनाए रखें
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आप धैर्य बनाए रखें। किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी लोग संयमित रहकर ही कोविड-19 के इस जंग को जीतेंगे। राज्य में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कोरोना वारियर्स प्रतिबद्धता के साथ आपके लिए खड़े हैं। हम सभी लोगों को संयम रखकर काम लेना है। व्यवस्थाएं दिन-प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही हैं। हमारा और आपका धैर्य इस लड़ाई में महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है।

मौके पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से रांची जिला के निकटवर्ती कोविड कॉरिडोर वाले जिले रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, खूंटी एवं गुमला तथा पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के निकटवर्ती कोविड कॉरिडोर जिले सरायकेला एवं चाईबासा में कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस को झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर राज्य के विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, अपर सचिव खाद्य आपूर्ति शांतनु अग्रहरि, उपायुक्त छवि रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसड़कें हुई सुनसान-दहशत में इंसान
Next Article जीएल चर्च पेरिश के चेयरमैन सह दक्षिण-पूर्व डायोसिस के वाइस प्रेसिडेंट का निधन

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.