WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। जिले की अड़की थाना अंतर्गत बीरबांकी पंचायत क्षेत्र के कटुई गांव के डाड़ी टोला निवासी जगाय मुंडा की धारदार हथियार से गला काटकर उसके भतीजे ने हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार घटना विगत शुक्रवार दोपहर की है। आपसी रंजिश के कारण भतीजे ने अपने चाचा की टांगी से हत्या कर शव को बारी में फेंक दिया। हत्या के कारण लोगों ने डर से पुलिस को इस बात की सूचना नही दी।
लेकिन मृतक के पुत्र ने स्वयं अड़की थाने में आकर पुलिस को जानकारी दी। इसके पश्चात् पुलिस ने शिनाख्त करते हुए शव को बरामद किया और हत्या करने वाले की तलाश में जुट गई है।

