Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 11:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उपायुक्त द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
झारखंड

उपायुक्त द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

April 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूँटी। आज उपायुक्त शशि रंजन द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सिविल सर्जन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान मरीजों के बेहतर इलाज हेतु प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य दायित्वों के सम्बंध में निर्देश दिए गए।

मौके पर उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों का ईलाज सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रतिनियुक्त इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिए गए कि सभी कोविड संक्रमित मरीजों से निरन्तर सम्पर्क में बने रहेंगे तथा उनके प्रतिदिन की स्वास्थ्य प्रगति की जानकारी प्राप्त कर उचित कारवाई करेंगे। अस्पताल में इलाजरत कोविड संक्रमित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने तथा सभी मरीजों को ससमय भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय।

मौके पर उपायुक्त ने संक्रमित मरीजों से बात-चीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं व दवा की जानकारी ली। साथ ही सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों  को निर्देशित किया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मौजूद संसाधनों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स एवं अन्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में अन्य व्यवस्था में सुधार तथा बदलाव को लेकर कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त व अन्य पदाधिकारियों द्वारा निरन्तर अस्पताल व संचालित कार्यों का अनुश्रवण किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि संक्रमित मरीजों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। यहां उन्हें नियमित अंतराल से ससमय उनके स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोजन व स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही साथ पर्याप्त मात्रा में फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, ग्लब्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबढ़ते कोरोना मामले को लेकर रेलवे ने रद्द कीये 23 ट्रेन, देखे सूची
Next Article बढ़ेगी लॉकडाउन की अवधि, केंद्र सरकार ने दी राज्यों को चेतावनी

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.