WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल के आग्रह पर उन्हे 58 टन ऑक्सीजन भेजा है| गौरतलब है की कोरोना के कारण दिल्ली की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है क्योंकि अभी तक दिल्ली में ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हो पाई है| ऐसे में झारखंड सरकार ने अपने तरफ से मदद करते हुए दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है|
खुद हेमंत सोरेन ने इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी|
दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के आग्रह पर आज झारखण्ड में लिंडे इंडिया प्लांट से कुल 58 टन मेडिकल ऑक्सीजन दिल्ली के लिए भेजा गया।
यह विकट काल एक दूसरे की मदद करने का है और इसी सहभागिता से हम कोरोना के संक्रमण काल पर विजय पायेंगे। pic.twitter.com/lEJaTLUksh— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 27, 2021

