WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने गुरूवार को कोविड-19 का पहला टीका लिया। मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से कहा कि कोरोना का यह टीका सुरक्षित औऱ असरदार है। यह कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा कवच का काम करता है। लोगों से मेरा आग्रह है कि वे कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं औऱ दूसरों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण कराने का सरकार ने निर्णय़ लिया है। आपके सहयोग से ही टीकाकऱण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को टीकाकऱण का प्रमाण पत्र सौंपा।

