WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के सोनपुरा हरिजन मोहल्ला एवं तेलियातरी ग्राम में विगत कुछ दिन पूर्व से ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे मे था| ट्रांसफार्मर की खराबी की वजह से बिजली बहाल होने में काफी दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद को इन समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विधायक अंबा प्रसाद ने तत्काल समस्या का निदान करते हुए सोनपुरा हरिजन मोहल्ला में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एवं ग्राम तेलियातरी में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया | दोनों गांव में बिजली आने पर खुशी की लहर है। इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद का आभार व्यक्त किया|


