Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 02:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तोपचांची में डिवाइडर से टकराई कार, जलकर हुई खाक, दो घायल
Headlines

तोपचांची में डिवाइडर से टकराई कार, जलकर हुई खाक, दो घायल

May 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धनबाद। धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के झील मोड़ स्थित भुतहा पुलिया के समीप एनएच-2 पर सोमवार की दोपहर एक क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा कार जलकर राख हो गई। इस घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोकारो के सेक्टर-5 निवासी जितेंद्र सिंह (35) अपने मामा जयदेव सिंह (55) के साथ अपनी क्रेटा कार से गिरिडीह से बोकारो वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार भुतहा पुलिया के समीप डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार चला रहे जितेंद्र सिंह का एक पाव बुरी तरह से टूट कर झूल गया। वहीं उनके मामा आंशिक रूप से घायल हो गए और वो दोनों कार में ही फंस गए। कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमे आग लग गई। गनीमत रही कि दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ग्रामीणों ने दोनों कार सवार घायलों को जान पर खेल कर सकुशल कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद कार में लगी आग कुछ ही क्षणों में धधक उठी। देखते ही देखते पूरा कार जलकर राख हो गई।

इधर, घटना की सूचना पर तोपचांची थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, एसआई सोनू पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंच घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज रात से शुरू होगा KBC रजिस्ट्रेशन, इस बार हॉटसीट तक पहुंचना एकदम आसान
Next Article ऑक्सीजन की जगह खाली मास्क लगाकर चले गए डॉक्टर्स, ऐक्टर ने मौत से कुछ देर पहले जारी किया विडिओ

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.