Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 03:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सदर विधायक की सराहनीय पहल, संक्रमित होने पर उचित घरेलू सलाह के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाने वाले किट्स की तैयारी में जुटे सदर विधायक
झारखंड

सदर विधायक की सराहनीय पहल, संक्रमित होने पर उचित घरेलू सलाह के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाने वाले किट्स की तैयारी में जुटे सदर विधायक

May 11, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हजारीबाग। कोरोना के दूसरी लहर के खौफ के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर की किल्लत और कालाबाजारी में रोक लगाने के उद्देश्य से एक बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक निर्माण करने के बाद सदर विधायक मनीष जायसवाल दवा की कमी से जूझ रहे हजारीबाग वासियों को राहत पहुंचाने के लिए एक सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। जिसमें कोरोना संक्रमण का लक्षण दिखते ही जरूरतमंदों तक जागरूकता के उद्देश्य से एक को कोविड किट भेजने वाले हैं जिसमें शुरुआती लक्षण दिखने पर 5 दिनों तक के लिए पांच प्रमुख दवाई उपलब्ध रहेगी।

इस कोविड किट के लिफाफे में कोरोना संक्रमण के लक्षण होने पर घरेलू उपचार के साथ दवाई की विवरणी भी अंकित किया गया है। इसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर गर्म पानी का सेवन करने,पानी को गर्म करके उसका भांप को मुंह एवं नाक से अंदर की ओर खींचने, गर्म पानी में नमक एवं चुटकी भर हल्दी डालकर गरारा करने, दिन में दो से तीन बार गर्म काढ़ा पीने और सुबह-सुबह का धूप लेने की सलाह दी गई है। दवाई खाने की विधि बताए जाने के साथ यह है कि आप भी बरतने को कहा गया है कि समय-समय पर ऑक्सीजन की जांच अवश्य करें और अत्यधिक कठिनाई होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

मंगलवार को सदर विधायक कार्यालय परिसर में सदर विधायक मनीष जायसवाल और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने युद्दस्तर पर इस किट का निर्माण किया। कुल 1500 किट का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। जल्द ही इस जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। किट निर्माण में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, महामंत्री सत्यभामा, उपाध्यक्ष ज्योत्सना, जिला मंत्री मीरा मेहता, महामंत्री सह खापरियावां मुखिया मंजू मिश्रा, मोदी जन कल्याण योजना की महामंत्री पूनम मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर सावंत और भाजपा कार्यकर्ता दिलीप साव सहित अन्य लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई ।
मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि दवाई की हो रही किल्लत और लोगों की परेशानी को देखते हुए कोरोना के लक्षण दिखने पर प्रथम चरण के 5 दिनों की दवाई चिकित्सकों के निर्देशानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही इलाज और दवाई मिलने पर लोगों को ना ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है और ना ही अस्पताल जाने की। उन्होंने जरूरतमंदों तक इस दवाई के वितरण के लिए एक बड़ा नेटवर्क भी तैयार किया है ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोविड-19 को लेकर एंजल्स हाई स्कूल और डीपीएस प्रबंधन की अच्छी पहल, वर्तमान सत्र में 2 महीने की मासिक फीस में छूट देने का लिया फ़ैसला
Next Article इस विधायक ने साबित किया की राजनीति सिर्फ सियासत के लिए ही नहीं बल्कि यह जनसेवा का भी सर्वोत्कृष्ट माध्यम है

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.