WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)| कंडसार बिरहोरटांडा निवासी राजकुमार बिरहोर के दस माह के नवजात बच्चे की की मौत हो गई। बताया जा रहा की बच्चा चार दिनों से बीमार था। वही, मौके पर पहुंची बीडीओ रेणु कुमारी को नवजात की मां ममता देवी ने रो- रो कर अपनी आपबीती सुनाई|
इसके बाद बिरहोरों से बीडीओ ने पूछा की क्या उन्हे राशन मिला, तो बताया गया की 1 महीने का राशन अभी उन्हे प्राप्त नहीं हुआ है| इसके बाद बीडीओ ने सम्बन्धित पीडीएस संचालक को तत्काल राशन उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

