WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा| थाना क्षेत्र के ग्राम घंघरी स्थित NH02 में एक पिक-अप और ट्रक में टक्कर हो गई| घटना गुरुवार की सुबह करीब चार बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरही से आ रही तेज गति पिक- अप संख्या डब्ल्यू बी15डी7612 ट्रक में जा घुसी। टकराने के कारण वाहन की धज्जियां उड़ गई है|
घटनास्थल पर पिक-अप खलासी सौरभ पाल की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरकट्ठा पुलिस ने शव को बरामद कर उन्हे पोस्टमार्टम के लिए सदर हजारीबाग भेज दिया। वही पिक- अप ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही और बरही अस्पताल में उसका इलाज चल रहा|

