WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। डुमरी के निमियाघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के माकन चचरीया से भाकपा माओवादी कृष्णा महतो के दस्ते के सक्रिय नक्सली धूमा सोरेन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली दुबेडीह पीरटांड़ का रहने वाले है। इसके पास से डेटोनेटर,बैनर और पोस्टर भी बरामद किया गया है। डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़ा गया नक्सली पोस्टर चिपाकने के फिराक में था।
