Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 04:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोहरदगा को हराकर पाकुड़ के नन्हे फुटबॉलरों ने जीता कांस्य, डीसी ने नवाजा
झारखंड

लोहरदगा को हराकर पाकुड़ के नन्हे फुटबॉलरों ने जीता कांस्य, डीसी ने नवाजा

July 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ की अंडर-12 फुटबॉल टीम ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में मध्य विद्यालय जिंदातो के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पाकुड़ की टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

डीसी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

टीम की इस उपलब्धि पर डीसी मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को माला पहनाई और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों को फुटबॉल और पानी की बोतल भी भेंट की गई। डीसी ने खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

auto

जिंदातो स्कूल की खेल प्रतिभा की सराहना

डीसी ने खिलाड़ियों, कोच, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि मध्य विद्यालय जिंदातो बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने में अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले के छात्र-छात्राएं लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जिला खेल पदाधिकारी को उभरती प्रतिभाओं के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार करने की विस्तृत कार्ययोजना जल्द बनाने का निर्देश दिया गया।

सीमित संसाधनों में दिखाया दम

पूरे टूर्नामेंट में मध्य विद्यालय जिंदातो की टीम ने शानदार अनुशासन, बेहतरीन तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और टीम भावना के दम पर कांस्य पदक जीतकर पाकुड़ का नाम रोशन किया।

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रियाश्री भगत और जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने भी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम की यह सफलता जिले के दूसरे उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

इसे भी पढ़ें : चालान के फेर में अटके संवेदकों के बिल, डीसी से मांगी राहत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचालान के फेर में अटके संवेदकों के बिल, डीसी से मांगी राहत
Next Article DEO ऑफिस में छुट्टी का मामला गरमाया, एक क्लर्क सस्पेंड, दूसरे का क्या हुआ… जानें

Related Posts

Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.