WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राजस्थान। राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के एक गांव में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दस वर्षीय नाबालिग मासूम को दस रुपये का लालच देकर मकान में बुला लिया. उसके बाद आरोपी ने नाबालिग मासूम के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों को अंजाम दिया
नाबालिग का पिता बाहर मजदूरी का काम करता है और वारदात 21 मई 2021 की है. गांव के किसी व्यक्ति द्वारा आरोपी वृद्ध की करतूतों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पिता के घर पहुंचने पर बालिका ने पूरे मामले से अवगत कराया जिसे सुनकर पिता के होश उड़ गए. नाबालिग के पिता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में अभियोग दर्ज कर आरोपी को 6 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है.

