Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 09:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सात उग्रवादी हुए गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोलियां हुई बरामद
Headlines

उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सात उग्रवादी हुए गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोलियां हुई बरामद

May 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लातेहार। एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा गांव के निकट जंगल से उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में एक लाख रुपए का इनामी उग्रवादी रमेश गंझु उर्फ बोड़ा जी भी शामिल है ।

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक राइफल, एक बंदूक 136 गोलियों के अलावे लेवी के रूप में वसूले गए ₹167000 भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों में रमेश गंझु, बुधराम गंझु, कुलदीप गंझु ,दसई उरांव और झरी साह लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के निवासी हैं ।जबकि नीरज गंझु और आशीष गंझु चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विपुल पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए शेरेगड़ा जंगल के पास जमा हुए हैं। इसी सूचना पर शनिवार की रात बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जंगल में छापामारी की। पुलिस ने जंगल से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए चार अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी उग्रवादी टीएसपीसी के सदस्य हैं। यह लोग लातेहार जिले के अलावे चतरा जिले में विभिन्न उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर बोड़ा जी एक लाख रुपए का इनामी उग्रवादी है। इस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 13 मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से उग्रवादियों की रीढ़ टूट गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफेमस ‘खान सर’ का असली नाम आया सामने, सुलझ गई सारी गुत्थी
Next Article शरीर पर आधे कपड़े डाल कर महिला अर्धनग्न अवस्था में पहुंची थाने, लगाई न्याय की गुहार

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 9, 2026

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.