Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 09:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोगों की थमती साँसों के बीच लाइफलाइन बना हेल्पलाइन नंबर ‘104’
झारखंड

लोगों की थमती साँसों के बीच लाइफलाइन बना हेल्पलाइन नंबर ‘104’

May 31, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। कोरोना महामारी के दौरान लोगों की थमती साँसों के बीच  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर शुरू की गई हेल्पलाइन ने लोगों के लिए लाइफलाइन का काम किया।  हेल्पलाइन नंबर 104 के अलावा अन्य हेल्पलाइन सेवाएं मरीजों एवं उनके परिजनों तक चिकित्सा से जुड़ी जानकारियों को पहुंचाने में सहायक बनी और बड़ी संख्या में लोगों की सहायता कर लोगों की जानें बचाई गई। इसके अतिरिक्त होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को भी हेल्पलाइन नम्बरों से काफी मदद मिली है।

लोगों तक पहुंची जरूरी सूचना

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मिले आंकड़ों (25 मई तक) से पता चलता है कि राज्य में 10 हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में और 1151 से अधिक मरीज अस्पताल में थे। सरकार द्वारा जारी सभी हेल्पलाइन नम्बरों के पास कोरोना से संबंधित पूछताछ करनेवाले 1, 06, 408 लोगों की सूची उपलब्ध थी। इन लोगों तक चिकित्सा से संबंधित जरूरी सूचनाएं पहुंचाई गईं। सरकार की ओर से कई एजेंसियां मरीजों को फोन पर सूचनाएं पहुंचा रही थीं। उनमें 104 नंबर हेल्पलाइन से 14,493 तो, अन्य हेल्पलाइन नम्बरों से लोगों को सूचना देने के लिए किए गए कुल कॉल की संख्या 2, 86, 726 से अधिक रही।

जरूरतमंदों ने भी मांगी जानकारी

इसके अलावा मरीजों की ओर से बड़ी संख्या में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर जानकारी मांगी गई। उन्हें फोन पर जरूरी सूचनाएं और सहायता उपलब्ध कराई गईं। सुरक्षा पोर्टल में कोरोना से संबंधित जानकारियों के लिए 45, 802 से अधिक एंट्री दर्ज हुई। सरकार के द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले 1, 77, 665 से अधिक लोगों तक मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लक्ष्य के विरुद्ध 91,442 होम आइसोलेशन किट का वितरण लोगों के बीच किया जा चुका है।

वीडियो कॉल से भी परामर्श

राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध सेवाओं के तहत लोगों को वीडियो कॉल करने की भी सुविधा दी गई। रांची मुख्यालय में 6646 से अधिक मरीजों ने वीडियो कॉल से जरूरी चिकित्सकीय जानकारी हासिल की। वहीं जिला स्तर पर भी 19, 032 से अधिक लोगों ने वीडियो कॉल कर जरूरी जानकारी प्राप्त की। इसके लिए 35 चिकित्सकों ने वीडियो कॉल से लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया। लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एसएमएस का भी सहारा लिया गया। 57, 575 से अधिक एसएमएस लोगों के मोबाइल पर भेजे गए। साथ ही 3,14, 943 इंटरएक्टिव वायस रिसपांस (आईवीआर) का उपयोग कर लोगों को जानकारी दी गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउमेश गोप-निर्मला देवी आदर्श दंपत्ति सम्मान से नवाजे जाएंगे
Next Article मानवता हुई शर्मसार: भैंस के साथ शख्स ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 9, 2026

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.