Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 12:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DSP ने सरकारी आवास में किया नाबालिग लड़की से रेप
Headlines

DSP ने सरकारी आवास में किया नाबालिग लड़की से रेप

June 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार में एक पुलिस अफसर की करतूत ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया. गया में पुलिस अफसर के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि डीएसपी ने तीन साल पहले अपने सरकारी आवास में एक नाबालिग दलित लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था. पीड़िता तीन साल तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटती रही.

आरोपी डीएसपी का नाम केके प्रसाद है. उसने सरकारी आवास में लड़की के साथ रेप किया था. अब 3 साल बाद लड़की का बयान दर्ज हुआ और आरोपी पुलिस अफसर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया.

auto

पॉक्सो की विशेष लोक अभियोजक कैसर सरफुद्दीन ने बताया कि गया के तत्कालीन डीएसपी (मुख्यालय) के खिलाफ आरोप है कि 2017 में उसने दशहरा के समय इमामगंज इलाके की एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था. इस मामले को लेकर मंगलवार को पॉक्सो मामलों के विशेष जज नीरज कुमार के आदेश पर बयान दर्ज किया गया है.

पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि जिस समय उसके साथ यह घटना घटी थी. आरोपी डीएसपी गया पुलिस मुख्यालय थे. उसने डर और धमकी के साथ-साथ लोक लाज की वजह से घटना के संबंध में अपने परिवार को भी कुछ नहीं बताया था.

पीड़िता ने बयान में कहा कि घटना के दिन पीड़िता आरोपी के सरकारी आवास में मौजूद थी. तब आरोपी ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था. पीड़िता ने कोर्ट के सामने उसके साथ हुए अपराध की पूरी कहानी बयां कर दी. कोर्ट ने उसके बयान कलमबंद कर लिए.

इस मामले में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मुख्यालय और सीआईडी विभाद के आदेश पर पूर्व डीएसपी (हेडक्वाटर) कमलाकांत प्रसाद पर एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है. सीआईडी के आदेश पर पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहेंद्र सिंह धोनी ने इस शहर में खरीदा नया आशियाना
Next Article अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने मिलाया PM मोदी को फोन, जाने आखिर क्या हुई बात?

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
बिहार

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.