WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक घिनौनी घटना सामने आई है।
शादी से इनकार करने पर कथित तौर पर एक युवक ने बदला लेने के लिए पहले लड़की से बलात्कार किया और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
यह मामला चंद्रपुर का है जहां एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया।
इसके बाद आरोप है कि युवक लड़की को किसी बहाने जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
युवक ने ठीक लड़की के जन्मदिन के मौके पर उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर डालकर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद युवती थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

